गुटखा खाने से क्या होता है ?

Posted by Smotect India on

गुटखा का प्रचलन भारत में कई सदी से चला आ रहा है। और अक्सर लोग इससे होने वाली भयंकर बीमारियों के भी शिकार बनते है। पर इसके बावजूद गुटखा का सेवन करने से पहले या फिर इसकी आदत लगाने से पहले लोग इसके सारे दुष्प्रभावों को भूल जाते है। उन्हें लगता है की सिर्फ शराब पीने से या फिर सिगरेट पीने से ही लोग उन भयंकर बीमारियों का शिकार बनते है, और गुटखा चबाना उतना नुकसानदेह नहीं है। पर इसे चबाना कितना खतरनाक है और गुटखा खाने से क्या होता है, ये आपको आज इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद पता लगेगा।

तो आइए जानते है की आखिर गुटखा खाने से क्या होता है ?

गुटखा खाने के नुकसान ?

गुटखा खाने से क्या होता है, ये बात किसी से छुपी नहीं है । जब भी कोई इंसान किसी भी गुटखा को चबाता है तो उसके शरीर में यह दो तरीके से नुकसान करना शुरू करते है। इसमे शीघ्र नुकसान के रूप में, जब गुटखा में मौजूद निकोटिन, इंसान के शरीर में इंटर करता है तो  ये उसके खून में पहुंचता है और उसकी दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर बढ़ाने का काम करता है। गुटखे में मौजूद केमिकल मसूड़ों, जीभ और भीतरी गालों की त्वचा पर काफी प्रहार करते है, जिससे उसमे घाव या अल्सर जैसी परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

वही लंबे समय के लिए इसका सेवन किसी भी इंसान की जान को खतरे में डाल सकता है। डॉक्टरस की माने तो एक गुटखा के अंदर 28 तरीके के कैंसर पैदा करने वाले केमिकल्स होते है। जिन्हे मेडिकल भाषा में कारसीनोंजेन्स कहा जाता है। गुटखा खाते ही ये कारसीनोंजेन्स सबसे पहले आपके मुंह के टिशू के संपर्क में आते है। जिससे मुंह का, गला का, भोज्य नली का और पैन्क्रीआज का कैंसर होता है।

गुटखा खाना कैसे छोड़ें ?

गुटखा खाने से क्या होता है, जानने के बाद इसे छोड़ने का तरीका जानना बेहद जरूरी है । इसका सबसे बेहतर विकल्प है Smotect Azaadi। जिसका इस्तेमाल से आप किसी भी प्रकार के गुटखा चबाने के लत से खुद को बाहर निकाल सकते है। Smotect Azaadi दुनिया का पहला निकटोइन फ्री और प्राकृतिक फार्मूला है, जिसमे मौजूद सारे इंगरीडेंटस प्राकृतिक है। साथ ही यह FDA द्वारा अप्रूव्ड एक GMP सरटीफाइड प्रोडक्ट है, जो 95 प्रतिशत सफलता के साथ काम करता है। यह बिल्कुल पान मसाला और गुटखा की तरह ही गंध देता है और इसे चबाने पर एक मरीज को वही संतुष्टि मिलती है, जो की उसे असल में गुटखा चबाने पर होता है। इसके साथ ही यह कट्स और अल्सर से हुए नुकसान को ठीक करने में भी काफी मदद करता है।

निष्कर्ष 

अंत में, यह कहना गलत बिल्कुल भी नहीं होगा की गुटखा खाने से क्या होता है, ये लोग जितना जानते और समझते है, असल जिंदगी में वो इससे भी ज्यादा खतरनाक होता है। शुरुआत में हो सके ये किसी व्यक्ति विशेष को नुकसान न पहुंचाए या फिर कम नुकसान पहुंचाए, पर लंबे समय अंतराल में इसके जानलेवा परिणाम देखने मिलते है। और इसलिए अगर आप ऐसे किसी भी लत के शिकार है तो आपको इसे छोड़ने की कोशिश जरूर करनी चाहिए और इसमे Smotect Azaadi को एक बार अपना हमसफ़र जरूर बनाना चाहिए। 

आज ही गुटखा को न कहें ! और स्वास्थ्य जीवन को हाँ कहें !

← Older Post Newer Post →



Leave a comment